― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
HomeमनोरंजनAnupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को छोड़ना पड़ेगा अनुज कपाड़िया का घर

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा को छोड़ना पड़ेगा अनुज कपाड़िया का घर

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बरखा माया को रंगे हाथ पकड़ेगी. हालांकि, माया भी अनुपमा को अनुज कपाड़िया की जिंदगी से निकाल फेंकने की पूरी कोशिश में लगी है. Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो ‘अनुपमा’ में आपने अब तक देखा होगा कि किंजल काम के चलते बीमार तोषू को छोड़ चली जाती है. उसकी गैर-मौजूदगी में समर उसका ख्याल रखता है, लेकिन दो मिनट के लिए जैसे ही तोषू को वह अकेला छोड़ता है. वह अपने बेड से गिर जाता है, जिसकी वजह से तोषू के सिर पर चोट लग जाती है.बा किंजल को इस बात का जिम्मेदार ठहराती है और उसे बेटी और बीमार पति को घर पर छोड़ काम पर जाने के लिए खरी-खोटी सुनाती है. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बेटी को सुनाता देख राखी दवे बा को भी सबक सिखाने से पीछे नहीं रहती है. वह बा को खूब सुनाती है और साथ ही ये भी कहती है कि काव्या भी इस घर की बहू है, लेकिन वह इस मुश्किल घड़ी में घर पर नहीं है. लोग उससे सवाल क्यों नहीं कर रहे हैं.राखी दवे की बातें सुनकर वनराज (Vanraj) आग बबूला हो जाता है. वह काव्या (Kavya) को बहुत फोन करता है, लेकिन शूट में बिजी होने के चलते वह नहीं उठाती है. गुस्से में वनराज काव्या के सेट पर पहुंच जाता है और वह काव्या को बहुत कुछ कहता है. वनराज की लड़ाई काव्या के बॉस से हो जाती है और बात हाथापाई तक पहुंच जाता है. उसका बॉस काव्या को काम से निकाल देता है और काव्या वनराज के साथ घर आ जाती है.दूसरी ओर कपाड़िया हाउस में माया अनुपमा (Anupamaa) और अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) के कमरे में ताका झांकी करती है, जिसे रंगेहाथ बरखा पकड़ लेती है. बरखा माया (Maya) को खूब सुनाती है, लेकिन अनुपमा और अनुज के आते ही माया अपनी बात से पलट जाती है और उसे बरखा का वहम बताती है. अंकुश बरखा पर भड़क जाता है. दूसरी ओर बरखा अनुपमा और अनुज को आगाह करती है कि वह सही है और माया गलत. माया ये सब सुन रही होती है.अब आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बा आधी रात को वनराज के साथ कपाड़िया हाउस आती है और गिड़गिड़ाते हुए तोषू का ख्याल रखने की बात कहती है. बा का अनुपमा को घर ले जाने की बात सुन माया मुस्कुराती दिखेगी और बरखा की उस पर नजर होगी. अब देखना होगा कि कपाड़िया हाउस को छोड़कर जाने का फैसला अनुपमा और अनुज के रिश्ते में क्या मोड़ लाएगा.

Share Now...