― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता की जहर खाने से मौत

विवाहिता की जहर खाने से मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सिधाई गांव में पारिवारिक कलह से आजीज एक विवाहिता की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी 24 वर्षीय उर्मिला पत्नी दिलीप राजभर ने मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह से अजीज आकर घर में रखा हुआ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन ने उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति दिलीप व उनके परिजनों पर रोजाना उर्मिला को मारने पीटने का आरोप लगाया है। जिसके चलते मृतका ने आत्महत्या कर लिया। मृतका की तीन वर्ष पूर्व दिलीप से शादी हुई थी जिसका एक वर्ष का बच्चा भी है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...