Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविधायक व सीएमओ ने सीएससी का किया औचक निरीक्षण

विधायक व सीएमओ ने सीएससी का किया औचक निरीक्षण

  • बाहर से दवा लिखने पर विधायक ने जताई नाराजगी

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय विधायक डॉक्टर आरके पटेल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियों को लेकर विधायक ने चिकित्सकों व कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने पर कड़ी आपत्ति जताई। सीएमओ ने बाहर से दवा लिखने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। विधायक ने अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन लगाए जाने का निर्देश दिया, जिस पर सीएमओ ने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन जल्द ही लगवा दिया जाएगा। अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम मशीन से जांच न होने की शिकायत पर विधायक ने कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिदिन 100 मरीजों की जांच हेल्थ एटीएम से कराने का निर्देश दिया। जिले में 15 लाख हेल्थ कार्ड बनने हैं जिसमें 8 लाख ही बन पाए हैं। विधायक ने अभियान चलाकर सीएमओ को शत प्रतिशत हेल्थ कार्ड बनाने का निर्देश दिया। एक्सरे टेक्नीशियन के विरुद्ध विधायक ने सीएमओ को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस यादव, डॉ. दीप्त कुमार, राजेंद्र प्रसाद, चन्द्र प्रकाश सिहं पप्पू, राजेश कुमार सिंह सहित अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।