जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी जि.यो.स. सामान्य निर्वाचन-2023 अनुज कुमार झा ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उप्र के अधिसूचना द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति सदस्यों का निर्वाचन (यदि न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो) कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है जिसमें दिनांक 17 जून को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 4 बजे नामांकन, उसी दिन अपराह्न 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, दिनांक 21 जून को पूर्वाहन 11 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक उम्मीदवारी वापसी, 25 को पूर्वाहन 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान एवं उसी दिन अपराह्न 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न की जाएगी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव 25 को
Previous article

