Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत दुर्व्यवस्था के विरोध में जनता ने किया हाईवे जाम

विद्युत दुर्व्यवस्था के विरोध में जनता ने किया हाईवे जाम

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के महतवाना, सराय, पुरानी बाजार और सैयदवाडा मोहल्लो की आपूर्ति 400केवी ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बीते सोमवार से प्रभावित थी। 5 दिनों से बिजली का गंभीर संकट झेल रहे सैकड़ों परिवारों का गुस्सा अंततः बीती देर रात फूट पड़ा और लोगों ने तख्ता वगैरह लगाकर जौनपुर रायबरेली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। हालांकि कोतवाल की सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और  बमुश्किल 15 मिनट चले जाम को कोतवाल ने जनता को समझा-बुझाकर खत्म करवा दिया। बताया गया कि नगर के सिन्हा रोड पर लगा 400केवी का ट्रांसफार्मर बीते सोमवार को जल गया था। विभाग द्वारा मंगलवार की देर रात ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति शुरू की गई। किंतु यह ट्रांसफार्मर भी नहीं चला और वह भी फूंक गया। इसी बीच बुधवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसको चार्ज करने के बाद गुरुवार की भोर में लोगों को बिजली मिल पायी। लेकिन वोल्टेज इतना कम था,कि बिजली रहने न रहने का कोई मतलब नहीं था। लेकिन दिन में 11:00 उसके तीनों फ्यूज उड़ गए। दूसरे दिन वाराणसी से आए कर्मचारियों ने उसे शाम होते-होते ठीक कर दिया और स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारियों से कहा कि आप सिट डाउन दे दें तो हम लोग इसे जोड़ देंगे और आपूर्ति तुरंत शुरू हो जाएगी। स्थानीय कर्मचारी शाम से लेकर रात तक एक दो चक्कर मारे लेकिन मामला ठप्प पड़ा रहा। जबकि वहां पर सैकड़ों नागरिक शाम से ही मौजूद थे। रात को नागरिकों ने ट्रांसफार्मर जोड़ने के लिए अनुरोध किया लेकिन कुछ कार्यवाही होती ना देख उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रात 10:30 बजे नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम मुश्किल से 15मिनट चला होगा कि कोतवाल के.के.चौबे ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जाम खुलवा दिया और नागरिकों की बिजली पानी की बेचैनी को देखते हुए दूरभाष पर जेई और एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया। जो कि नहीं हो पाया तब कोतवाल ने उप जिलाधिकारी को और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से और जनता के आक्रोश से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय विभागीय लाइनमैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रांसफार्मर को एलटी लाइन से जोड़ दिया और  मुश्किल से 10 मिनट के अंदर आपूर्ति बहाल हो गई।