Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

विद्युत कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

  • जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कहा, गर्मी से बेहाल है आमजन और मरीज

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में हो रही बिजली कटौती के संदर्भ में आम आदमी पार्टी के सभी साथियों ने जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को हाथ का पंखा और ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं। जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि गर्मी के कारण लोग तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे है। महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव पूजा सिंह ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है? जबकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की जनता को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था आखिर यह वादा जुमला क्यों हो गया। कार्यक्रम में केराकत विधानसभा के प्रभारी पंकज चौहान, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, सूर्य नारायण मिश्रा, मनीष प्रजापति, धर्मेश कन्नौजिया, विशाल यादव, इस्लाम खान आदि लोग शामिल रहे।