Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति और श्वसुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

पति और श्वसुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को स्थानीय थाने में एक विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति और श्वसुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की इकलौती पुत्री पूजा की शादी कुछ महीने पूर्व सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली अन्तर्गत नेवादा गांव निवासी ऋषभ पुत्र शैलेन्द्र से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने बुधवार को पूजा को कोई कीटनाशक खिला दिया था। हालत खराब होने की सूचना मायके वालों को भी हुई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले घर वापस लाकर उपचार हेतु शाहगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेलाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति और श्वसुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

  • निगरानी समिति की बैठक कल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 24 जून को पूर्वान्ह् 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी है, जिसमें सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी एवं सांसद मछलीशहर बीपी सरोज सह-अध्यक्ष होंगे। उक्त बैठक में जनपद में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एवं वित्त पोषित समस्त योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।