जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना अन्तर्गत गुरुवार को जमीन के आपसी बंटवारे को लेकर रामपुर गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले जिसमें दो लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार अतवारु यादव एवं धर्मेन्द्र यादव उर्फ टिंकू के बीच जमीन बंटवारे को लेकर तू-तू मैं-मैं के बाद लाठी डंडे का प्रयोग हुआ जिसमें एक पक्ष से अतवारु यादव तथा दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र यादव उर्फ टिंकू के भाई जितेंद्र यादव 20 वर्ष दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार सीएचसी मुफ्तीगंज में कराया गया। सिर में चोट लगने के कारण जितेंद्र को डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे
Previous article


