Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरविद्युत कटौती के विरोध में व्यापारियों ने शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारियों ने शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

  • नगर में 3 दिन से विद्युत कटौती को लेकर व्यापारी हुए आक्रोशित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते तीन दिन से लगातार विद्युत कटौती के विरोध में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। रविवार को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की प्रतीकात्मक शव यात्रा नई बाजार से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड पर पहुंची जहां सांकेतिक शव को जलाकर विरोध जताया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार व विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मुंगराबादशाहपुर में विद्युत बहाल करने को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारियों का आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पूरा नगर 3 दिन से अंधेरे में गुमनामी में जी रहा है लेकिन जिलाधिकारी समेत विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही है। आलम यह है कि छात्रों की बोर्ड की परीक्षा में पढ़ने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अघोषित विद्युत कटौती बहाल नहीं की गई तो आक्रोशित व्यापारी धरना प्रदर्शन देने के लिए विवश होंगे। इस अवसर पर शैलेंद्र साहू, शिव कुमार लल्ला, अभिषेक केशरी, नंदलाल, दीपू, सुरेश सोनो, विश्वनाथ जायसवाल, अमित गुप्ता, दीप केसरी, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवी दुबे, अनुज जायसवाल, पवन जायसवाल, मयंक तिवारी, युवराज गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अमित जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।