― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत आपुर्ति बाधित न होने के लिये बनाया गया कन्ट्रोलरूम : विवेक...

विद्युत आपुर्ति बाधित न होने के लिये बनाया गया कन्ट्रोलरूम : विवेक खन्ना

जौनपुर धारा, जौनपुर। विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अभियन्ताओं की मांगो को लेकर 16 मार्च 2023 की रात्रि 10.00 बजे से सांकेतिक हड़ताल पर जा रहें हैं। इस दौरान बिजली अपुर्ति में किसी प्रकार की समस्याएं न आये इसके लिये विभाग के आला अधिकारियों ने कमर कस ली है। बताया जाता है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अभियन्ताओं की मांगो को लेकर 16मार्च की रात्रि 10.00 बजे से सांकेतिक हड़ताल पर रहने के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने व उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित एवं ससमय निस्तारण तथा कार्यवाही के लिये विद्युत प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है। अधीक्षण अभियन्ता नोडल ई.विवेक खन्ना ने बताया कि कार्यालय विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे चालू रहेगा, जिसका मोबाईल नम्बर 9450963636 है। उक्त कन्ट्रोल रूम के प्रभारी आपरेशन मैनेजर वर्ल्डक्लासिक सर्विसेस लिमिटेड प्रतीक कुमार सिंह मोबाईल को बनाया गया है जिनका नम्बर 9119908497 है। जनमानस को यदि विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो सम्पर्क कर सकतें है।

Share Now...