Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किए गए 11 होनहार

विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किए गए 11 होनहार

  • निबंध लेखन के विजेता प्रतिभागियों को मिला विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय क्षेत्र रुस्तमपुर गांव की पूर्व प्रधान स्व.विद्यावती पांडेय की स्मृति में पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर द्वारा ‘मेरा देश, मेरा अभिमान’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय ऑनलाइन हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुभाषचंद्र पांडेय ने 11विजेता प्रतिभागियों को विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मेज़बान विद्यालय के कक्षा छठवीं के छात्र सक्षम शुक्ला को प्रथम स्थान मिला। जबकि सरस्वती इंग्लिश स्कूल बनहरा के कक्षा नौवीं के छात्र सुमित विश्वकर्मा तथा कक्षा आठवीं की छात्रा साक्षी यादव को क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के कक्षा सातवीं के छात्र सौरभ उपाध्याय,गायत्री विद्या मंदिर इंटरमीडिएट के 11वीं कक्षा की छात्रा आंचल तिवारी, अनुरूप बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर के नौवीं कक्षा की छात्रा शुभा विश्वकर्मा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र अभिषेक तिवारी, पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर के कक्षा सातवीं की छात्रा अंशिका उपाध्याय व छठवीं कक्षा के छात्र आदर्श वर्मा तथा सरस्वती इंग्लिश स्कूल बनहरा के आठवीं के छात्र नीतीश अग्रहरी व सातवीं के छात्र अंश यादव का चयन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार  2023 के तहत प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार डॉ.सुभाषचंद्र पांडेय ने कहा कि निबंध लेखन प्रतियोगिता से बच्चों की सृजनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता में निखार आता है। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने सभी आगतों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रवक्ता त्रिभुवनपति तिवारी व संचालन विद्यालय प्रभारी विनय पांडेय ने किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता का संयोजन डॉ.आरसी पांडेय व प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने किया। इस अवसर पर हरिप्रसाद मिश्र, डॉ.अनिल तिवारी, रमाशंकर तिवारी लल्लन, देवतादीन यादव, उमाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र, जोखन मिश्र, बृजेश उपाध्याय, अजीत यादव बड़े बाबू, रामानंद दुबे, शिवम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।