Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरविद्यालय में जिला विधिक सेवा दिवस का आयोजन

विद्यालय में जिला विधिक सेवा दिवस का आयोजन

जौनपुर धारा, पवांरा। होरिल राव इण्टर कालेज कुंवरपुर के प्रांगण में गुरुवार को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पराविधिक सलाहकार स्वयंसेवक सूरज भारती व गुल अपसा ने विधिक प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही उपेक्षितों, मजलूमों, दलितों, पिछड़ो, महिलाओं, बच्चों, मानसिक रोगियों, विकलांगों, जातीय हिंसा से उत्पीडितजनों को न्याय दिलाने के लिये जागरुक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा ने बच्चों को जागरुक करते हुये कहा कि अपने अधिकारों व न्याय की लड़ाई लड़ने के लिये विधिक जानकारी बहुत ही आवश्यक है।कार्यक्रम में प्रवक्ता धर्म चन्द्र गुप्त ने साइबर क्राइम बाल अपराध,लोक अदालत के विषय में विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डा.देवेन्द्र नाथ दीक्षित, डा.अनुराग दुबे, अभिमन्यू सिंह, रमाकान्त यादव, देवी प्रसाद पान्डेय, महेंद्र कुमार, चंद्रसेन सिंह, सन्तोष सिंह, विकास गुप्ता, राकेश मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन आशुतोष चंद्र सिंह ने किया।