Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय के आस-पास लगा कचरों का अम्बार

विद्यालय के आस-पास लगा कचरों का अम्बार

  • साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ किया जा रहा खानापूर्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत कजगांव मुंह चिढ़ा रहा है बता दें कि उक्त नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में स्थिति प्राथमिक विद्यालय के अगल-बगल कचरों का अम्बार लगा हुआ है। जिसके चलते आस-पास पुरी तरह से नरकीय बना हुआ है। जहां एक तरफ उक्त नगर पंचायत में सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारीयों की नियुक्ति कि गयी है। वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के द्वारा साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कि जा रही है। ऐसी स्थिति में देखा जाये तो सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वछता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से यहां विफल साबित हो रहा है। देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल विद्यालय पढ़ने आते और अगल-बगल लगी गन्दगी से विद्यालय के बच्चे भी परेशान रहते हैं। सफाई न होने के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं तथा लोग डेंगू, मलेरिया आदि तमाम घातक बीमारियां होने का डर बना रहता है। प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस प्रकार की समस्या के बारे में नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराने के बावजूद भी साफ-सफाई नहीं कराया जा रहा है। इस प्रकार के समस्या से प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पुरी तरह से कुम्भकर्णी निन्द्रा में लीन नजर आ रहे हैं।