Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय का निरीक्षण कर प्रसन्न हुए जिलाधिकारी

विद्यालय का निरीक्षण कर प्रसन्न हुए जिलाधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी ने प्रा.वि.सादनपुर, बक्शा का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कुल नामांकन 55 के सापेक्ष 41 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने कक्षा 04 एवं कक्षा 05 में जाकर बच्चों से उनके कक्षा में चल रहें। पाठ्यक्रम की जानकारी ली तथा ब्लैक-बोर्ड पर पूर्व में लिखे गये सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का पढ़वाया, और बच्चों द्वारा मिले सही जवाब से प्रसन्न हुए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के सभी बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाया, साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट देते हुए इसका हलवा बनाकर सभी बच्चों को खिलाने एवं उसकी फोटोग्राफ भेजने हेतु प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित रसोइयों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीलाल यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रतन अस्थाना, सहायक अध्यापिका प्रियंका राजवंशी, उपासना यादव, नन्दलाल व अन्य समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।