― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने का करें प्रयास : प्रो. राजेश शर्मा

विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने का करें प्रयास : प्रो. राजेश शर्मा

  • बीएससी बायोग्रुप के विद्यार्थियों ने मनाया फेयरवेल

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया हाल में बीएससी अंतिम वर्ष के फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संकायाअध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने कहाकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षक एवं विद्यार्थियों का उत्तरदायित्व बढ़ गया है। हम अपने उत्तरदायित्व एवं संसाधन के सुविधाओं द्वारा इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता के साथ, अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. रामनारायण ने कहाकि विद्यार्थी की उपलब्धियां उनके शिक्षक की पहचान को परिभाषित करता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अंशिका सोनी, सत्यम सोनकर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर डा. मनीष गुप्ता, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. विजय शंकर पांडेय, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मारुती प्रसाद सिंह, डॉ. राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Share Now...