― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प लगाया गया

विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प लगाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के ग्राम बेलहटा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैम्प लगाकर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के विषय मे बताया गया। जहाँ पर मुख्य अतिथि भाजपा के मण्डल महामंत्री सूर्यप्रकाश चौबे, मण्डल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। जयप्रकाश गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक जनार्दन गौड़ द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई भी किया गया। वहीं किसान सम्मान निधि, आवास योजना, शौचालय पाए हुए लोगों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएचसी के अधीक्षक जीके सिंह द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर बक्शा ब्लाक बीडीओ रतन सिंह, एडीओ पंचायत रजनीश पाण्डेय, एडीओ कृषि अनुराग सिंह, सचिव महेश तिवारी, प्रियंका यादव, दिलीप सरोज, अश्वनीय सिंह, धर्मेंद्र पटेल, सर्वेश यादव, नितेश यादव, ग्राम प्रधान साहबलाल यादव उपस्थित रहें। संचालन केशरी ने किया।

Share Now...