― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररमेश सिंह को मिला यूपी के सर्वश्रेष्ठ विधायक का तमगा

रमेश सिंह को मिला यूपी के सर्वश्रेष्ठ विधायक का तमगा

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार रात नई दिल्ली में शाहगंज विधायक रमेश सिंह को सामाजिक संस्था अधिकार मंच द्वारा स्टार अवार्ड-2023 के रूप में यूपी के सर्वश्रेष्ठ विधायक का तमगा मिला। इसकी जानकारी होते ही समर्थकों समेत लोगों में हर्ष का माहौल हो गया।

बता दें कि उक्त संस्था बीते दो दशकों से भी अधिक समय से समाजसेवा खासकर गरीब बच्चियों को गोद लेने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा कंप्यूटर सेंटर आदि खोलने में उनकी मदद करने में लगी हुई है। इस दौरान बॉलीवुड स्टार रजा मुराद, आजमगढ़ से सांसद तथा भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ तथा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद रहीं।

Share Now...