Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरवास्तविक सुख पाने के लिए प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम...

वास्तविक सुख पाने के लिए प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम मार्ग : शास्त्री रामकृपाल 

  • भकुरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
  • लोभ लालच धन की भूख त्याग करने पर ही जीवन में सुख

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें भारी संख्या में लोग भागवत कथा का श्रवन पान कर रहे हैं। प्रभु की भक्ति में सभी श्रोता गढ़ भाव विभोर हो गए।

भागवत कथा का आयोजन भकुरा गांव में अमित कुमार सिंह सोनू की आवासीय परिसर मे शुरू हुआ है। जिसमें प्रतापगढ़ आश्रम से आए शास्त्री रामकृपाल तिवारी कथा वाचन कर रहे हैं। शास्त्री पं.रामकृपाल तिवारी ने कहा कि भागवत कथा जीवन के सभी राहों का मार्गदर्शन करती है और मनुष्य के सभी कार्यो को भी पूरा करते हैं। यह जीवन का मोक्ष दायिनी भी कहीं जाती। उन्होंने संगीतमय भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए जीवन के मूल्य का मार्गदर्शन किया और कृष्ण राधा के प्रेम लीला को वाचन भी किया। उन्होंने कहा राम और कृष्ण अपने जीवन के माध्यम से जीवन लक्ष्यों व कर्तव्यो को पूर्ण कराने का सही राह दिखाया। धन दौलत मोक्ष नहीं दिलाते सिर्फ भौतिक सुख प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का वास्तविक सुख पाने के लिए प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम मार्ग है। उन्होंने हर युग में भगवान के अवतार का कारण भी भागवत कथा में सुनाया और कहा मन की शांति के लिए भी इन्हीं राहों से गुजरना पड़ता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहां गया कृष्ण अवतार जीवन के कर्तव्यों का बोध कराता है।उन्होंने भागवत कथा में कृष्ण लीला के विस्तार से श्रवण कराया। संचालन आचार्य पं.सुनील तिवारी व आयोजन  इन्द्रप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीशचंद यादव, पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रताप सिंह, सिरकोनी प्रमुख बंसराज सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, डॉ.पंचम राजभर, संतोष सिंह, मनोज सिंह, श्यामबाबू यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, रविशंकर पांडेय, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर राजभर, शेखर सिंह, संदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संदीप मिश्र, दिनेश सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।