Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

  • मुम्बई से कमाकर घर जाने के दौरान हुआ हादसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में शनिवार की देर शाम अरगुपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सर्वेश पुत्र विश्वराज गौतम मुम्बई से कमाकर शाहगंज स्टेशन पर उतर कर अपने मौसेरे भाई खेतासराय गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र मनवास के साथ बाइक से बड़ागांव बाजार पहुंच कर सामान खरीद कर घर जा रहे थे कि शाहगंज की तरफ से गैस सिलेंडर लदी तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिसमें सर्वेश गौतम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मौसेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।