― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

  • छात्र व छात्राओं के की प्रस्तुती देख लोगों ने की तालियों की बरसात

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सम्दहॉ गांव (गणेशनगर) में स्थित श्री गणेशजी बालोद्यान स्कूल पर धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी सदा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती आ रही है। शिक्षा ही वह क्षेत्र है जिससे समाज को बदला जा सकता है। शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन का उद्धार होता है और शिक्षा से ही जीवन का विकास होता है। बच्चों का मानसिक विकास स्कूल से होता है इसलिए हर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजता है ताकि उसके अंदर अच्छे गुणों का विकास हो सके और समाज के उद्धार में अपना योगदान दे सके। विशिष्ट अतिथि प्रदुम्य मिश्रा ने कहाकि स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता क्योंकि यह वह अवसर होता है जब अभिभावक, शिक्षक व छात्र व छात्राओं का मिलन एक स्थान पर होता है। यही वह अवसर होता है जब अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा से रूबरू हो पाते है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुती करने वाले छात्र व छात्राओं को संस्थापक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संचालक मुन्ना शेट्टी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, संस्थापक सत्यदेव तिवारी, कृष्ण देव तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, विनोद बिंद, अमित तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...