Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

निधन पर शोकसभा आयोजित

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के ग्राम काजीपुर स्थित सेन्ट जेवियर्स इण्टर कालेज के पीजीटी बायोलॉजी के अध्यापक मदन मिश्रा निवासी ग्राम देल्हुपुर शीतलगंज का बीती रात हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। मृतक आत्मा की शान्ति के लिए विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं व शिक्षकों सहित दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वांरटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के सबरहद उत्तरी बस्ती गांव निवासी राम सूरत पुत्र राम आधार न्यायालय में चल रहे मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। रविवार की सुबह एसआई विजय सिंह गौड़, कांस्टेबल अमित यादव ने मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

ट्रैक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। कम्मरपुर गांव निवासी दलित मजदूर की शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सजीवन लाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी 45 वर्षीय रामबचन गौतम मजदूरी पर काम करता था। वह कहीं रात भर काम करके रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर वापस घर आ रहा था। गांव के पास ही वह ट्राली से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चालक मुकेश व नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बहन के गायब होने की दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, पवांरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी ने थाने पर प्रार्थना-पत्र देकर कहा है कि मेरी 15 वर्षीय बहन बीते 7 अप्रैल को सुबह 9 बजे स्कूल जाने की बात बताकर घर से निकली लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। हम लोगों ने पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने रविवार को बियसिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान कोकना (पिलकिछा) निवासी मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।