Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जौनपुर धारा,खुटहन। पुरानी बाजार अस्पताल रोड पर संचालित टीकेयू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूम -धाम से मनाया गया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय व धार्मिक गीत, नाटक, कौव्वाली, सामूहिक नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ.विजय चतुर्वेदी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिक्षा के बल पर ही इस भौतिक दुनियां में कोई भी और कितना भी बड़ा लक्ष्य हो उसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। एक शिक्षित व्यक्ति ही देश को नया आयाम देता है। उन्होंने वालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनसे दो कुलो को रोशनी मिलती है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा संस्कार युक्त बनाने में शिक्षक की महती भूमिका होती है। आज के परिवेश में कंप्यूटर का ज्ञान और व्यवसाय परक शिक्षा आवश्यक हो गई है। समारोह को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कमला तिवारी, राकेश मिश्रा, साकेत पाण्डेय, संदीप सिंह, परवेज अहमद, शशिधर शर्मा आदि मौजूद रहे।