Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवारंटी अभियुक्त चन्द्रपाल सिंह गिरफ्तार

वारंटी अभियुक्त चन्द्रपाल सिंह गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त चन्द्रपाल सिंह पुत्र जोखई सिंह निवासी सोनपुरा खपरहा थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार न्यायालय एसीजेएम द्वितीय जौनपुर द्वारा जारी मु.नं.2573/19, स्टेट बनाम जीतबहादुर, धारा 325/504/506 भा.द.वि., थाना सिकरारा के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह तथा हेड कांस्टेबल राहुल प्रसाद थाना सिकरारा शामिल रहे।