जौनपुर। अपराध की रोकथाम तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना बरसठी में दर्ज मु0अ0सं0 267/2025, धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयेश पुत्र शनिराज, राकेश कुमार पुत्र शनिराज तथा श्रीमती सुशीला देवी पत्नी शनिराज निवासी ग्राम ओझापुर (बघनरी), थाना बरसठी, जनपद जौनपुर शामिल हैं। तीनों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पटेल तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह थाना बरसठी शामिल रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 06-05-2026
आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...
दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Previous article


