― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवर्दी के साथ एक फर्जी पुलिस गिरफ्तार

वर्दी के साथ एक फर्जी पुलिस गिरफ्तार

  • लाल-नीली बत्ती वाली गाड़ी से जमाता था धौंस
  • रात में ट्रकों को रोककर करता था वसूली

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को खेतासराय पुलिस टीम ने वर्दी में एक फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हूटर व निली बत्ती लगी स्वीफ्ट डिजायर कार तथा एक जोड़ी खाकी वर्दी मय साज सज्जा सहित विभागीय पहचान पत्र, स्टाम्प व मोहर बरामद की गई। क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी के पर्वेक्षण में खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह मानीखुर्द रोड पर चेकिंग के दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही लाल-नीली बत्ती लगी संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर मर्यादित ढंग से उसमें बैठे व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो अपना नाम उमेश यादव पुत्र शिवपूजन यादव नि.मवईं थाना खेतासराय बताया। उसकी बातें संदिग्ध लगने पर कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि वह सिपाही की वर्दी पहन कर लाल नीली बत्ती वाली लगी गाड़ी से निकलता और जनता में धौंस जमाता था, और गाड़ी और वर्दी के उपयोग से रात में ट्रकों को रोककर चेकिंग के बहाने पैसा वसूली करता था। उसने बताया कि मैं अपने वर्दी के रूतबा में गाड़ी रोक दिया था। ऐसे में कई बार रोका गया लेकिन वर्दी व बत्ती का लाभ उठाकर निकल जाता था। जिसे स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लेकर धारा 419/420/467/468/471/171 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय, उ0नि0 शान मोहम्मद, रामभवन यादव, हे.का.रामाशीष यादव, का.प्रमोद यादव, का.अमरजीत कुमार मौजूद रहें।

Share Now...