Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार हुए शिवकुमार के हत्यारे

48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार हुए शिवकुमार के हत्यारे

  • जमीनी विवाद को लेकर पहले भी हुआ था विवाद, प्रतिशोध में हुई थी हत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस टीम ने शिवकुमार के हत्यारों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल व तमंचा-कारतूस के साथ 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर कर लिया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक बदलापुर ने क्षेत्र अन्तर्गत 07 सितम्बर की शाम को काम से घर वापस जा रहे मजदूर शिवकुमार बिन्द की गोली मारकर हत्या करने वाले शातिर हत्यारों मे से नामित हत्यारे अजय बिन्द पुत्र जमुना प्रसाद बिन्द,  सूरज उर्फ संतोष बिन्द पुत्र कन्हैया लाल बिन्द ग्राम गोन्दालपुर थाना महराजगंज को सूचना के आधार पर सुबह पीली नदी पुल ग्राम शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल, आलाकत्ल 01 देशी पिस्टल-मैगजीन,03 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया। पूँछताछ में उन्होने बताया कि आबादी की जमीन के कब्जेदारी को लेकर करीब 4-5 माह पूर्व मृतक व परिवार वालों द्वारा अभियुक्त सूरज उर्फ संतोष के पिता को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था। जिसका मुम्बई में इलाज चल रहा था। उसी प्रतिशोध मे गोली मारकर हत्या की गयी हैं।