Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरवनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका

वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं, पाकिस्तानी टीम दूसरे और ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर आ गई है. हालांकि टॉप 3 टीमों के बीच फासला काफी कम है. 118 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है. वहीं 116 अंकों के साथ पाकिस्तान दूसरे और 115 अंकों के साथ भारत तीसरे पायदान पर है. ऐसे में वर्ल्डकप के दौरान टॉप तीन टीमों के बीच रैंकिंग में उलटफेर देखने को मिलेगा.

ICC रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद यह बदलाव आया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 113 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी वहीं भारत लगभग इतने ही अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर था. हाल ही में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था. इस दोनों टीमों के बीच खेली गई वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 5-0 से अपने नाम किया था. इसके बाद पाकिस्तान वनडे में नंबर-1 टीम बन गई थी. लेकिन अब ताजा रैंकिंग में टीम दूसरे स्थान पर आ गई है. बता दें कि आईसीसी की ताजा वार्षिक रैंकिंग में मई 2020 के बाद होने वाली सभी सीरीज को शामिल किया गया है. मई 2022 से पहले होने वाली सभी सीरीज का भार 50 प्रतिशत और मई 2022 के बाद होने वाली सीरीज का भार 100 प्रतिशत रखा गया है. ICC के इस बदलाव की वजह से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दो सीरीज की अहमियत कम हुई है. पाकिस्तान को 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से हार मिली थी, यह सीरीज अब रैंकिंग में शामिल नहीं है. वहीं, 2021 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से मात दी थी. इस सीरीज का भार भी अब 50 प्रतिशत हो गया है. यही कारण है कि पाकिस्तान ने भारत को पछाड़ दिया है. वहीं रैंकिंग में अन्य टीमों की बात करें तो न्यूजीलैंड 104 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं इंग्लैंड 101 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है. इंग्लिश टीम की रेटिंग में 10 अंकों की गिरावट आई है. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम अच्छी खासी बढ़त के साथ 8वें, श्रीलंका नौवें और वेस्टइंडीज दसवें स्थान पर है. साउथ अफ्रीका छठे और बांग्लादेश 7वें स्थान पर बना हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया
पाकिस्तान
भारत
न्यूजीलैंड
इंग्लैंड
साउथ अफ्रीका
बांग्लादेश
अफगानिस्तान
श्रीलंका
वेस्टइंडीज