Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरलोहिन्दा बक्शा मार्ग का हुआ शिलान्यास

लोहिन्दा बक्शा मार्ग का हुआ शिलान्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग बक्शा-तेजीबाजार-लोहिंदा-बंधवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। उक्त बातें बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने रविवार को लोहिन्दा चौराहे पर भूमिपूजन व शिलान्यास के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि यह 31किलोमीटर लम्बे इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य 46 करोड़, 90लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि विधानसभा की सभी सड़के सुदृढ़ और नवीनीकरण की जा रही हैं जो धरातल पर दिख रहा है। भाजपा सरकार हर कार्य के लिए कटिबद्ध है। इस मार्ग को स्मार्ट मार्ग बनाया जाएगा और इस मार्ग में आने समस्त बाजारों व आबादी वाले भाग में सीसी रोड और बाकी मार्ग पर पिच मार्ग बनाया जाएगा। इस दौरान लोगों ने हर्ष व्याप्त किया। मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष लवकुश सिंह, अम्बुज तिवारी, सिद्धार्थ, ठेकेदार नागेंद्र सिंह, ठेकेदार अजय सिंह, ठेकेदार अज्जू यादव, संदीप, ओमप्रकाश सेठ, राजकुमार जायसवाल सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।