30 जनवरी को थी बहन की शादी, आज थी विदाई
खुशी के माहौल में उस समय गम छा गया। जब आंनद व श्याम बाबू की मौत की सूचना घर पर पहुंची, 30 जनवरी को घर में आंनद की बहन की शादी थी आज उसकी बिदाई थी उसके ससुराल वाले बिदाई कराने के लिए आ रहे थे,उसकी के सिलसिले में कुछ सामान को लेने के लिए तीनों युवक बाजार जा रहे थे, रास्ते में बाइक फिसलने से गिरकर चोटिल हो गए इलाज के दौरान दो की मौत हो गयी,एक घायल हो गया।
भूमि विवाद में मारपीट में तीन गंभीर रूप से घायल
जौनपुर धारा, जौनपुर धारा। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मियांपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते पड़ोसियों ने लाठी डण्डे से पीटकर मां व दो बेटियों को गंभीररूप से घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव में जमीनी विवाद के चलते कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने लाठी डण्डे से 23 वर्षीय रेखा व 20 वर्षीय सुन्दरी पुत्री फूलचंद व 45वर्षीय पनकली पत्नी फूलचंद को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेखा की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
अखिल भारतीय गोंड महासभा सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न
जौनपुर धारा, जौनपुर। गोंड, घुरिया, खरवार, सम्मेलन का आयोजन सुजानगंज के सीता माता धाम मंदिर सरायभोगी के परिसर में किया गया। जिसमें गोंड समाज के लोग भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
वक्ताओं ने बताया कि हमारे गोंड समाज की कमजोरी का फायदा अन्य लोग उठा रहे हैं, हमारे समाज की भारी भरकम संख्या होने के बावजूद भी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ हमारी वोट लेती है, विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वादे किए जाते हैं। हमारी प्रमुख मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है। काफी दिनों से हमारी प्रमुख मांगे जाति प्रमाण पत्र, लेकिन वह भी नहीं बन पा रहा है। प्रमुख वक्ताओं में डॉक्टर विजय कुमार, सुरेश कुमार, नितिन कुमार, अनिल कुमार, गिरधारी, राम अभिलाश, दयाशंकर, चांदरतन, रत्नाकर, रूपेश गोड आदि सहित भारी संख्या में गोंड समाज की विरादरी मौजूद रही।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से अपराधी घायल
जौनपुर धारा, जौनपुर। थानाध्यक्ष सुजानगंज रोहित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष महाराजगंज दिव्य प्रकाश सिंह द्वारा हमराहीगण की सहायता से 25000 रुपए के पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदी अपराधी लालू यादव उर्फ प्रवेश यादव पुत्र रामनयन निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को बरपुर मोड़ से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मु.अ.24/2024 धारा 307 भादंवि व मु.अ.स.25/2024 धारा 3/25 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
आभूषण व्यावसाई के मोटर साइकिल की डिग्गी से साढ़े तीन लाख का गहना चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। गुलजारगंज बाजार में शनिवार की देर शाम चोरों ने आभूषण व्यावसाई के मोटर साइकिल के डिग्गी में रखा साढ़े तीन लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। प्रतापगंज बाजार निवासी अमित सेठ का रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर गुलजारगंज बाजार में लक्ष्मी आभूषण भण्डार नाम से दुकान है। शनिवार की देर शाम वो अपनी दुकान बन्द करके मोटर साइकिल की डिग्गी में लगभग दो किलो चांदी व पैंतीस ग्राम सोना रखकर घर आ रहे थे। गुलजारगंज बाजार में ही वो अपनी मोटर साइकिल सड़क किनारे लगाकर एक दुकान से सामान लेने चले गए। लौटकर आने पर देखा कि डिग्गी टूटी हुई है और उसमे रखा आभूषण गायब था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई। अमित सेठ की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



