Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरलोगों को जागरूक कर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

लोगों को जागरूक कर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय सीएचसी पर शनिवार को अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव की अगुवाई में विश्व कैंसर दिवस लोगों को जागरूक करते हुए मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा सम्भावित लक्षणों के आधार पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। गौरतलब हो कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय सीएचसी पर अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव की अगुवाई में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस दौरान डाक्टर शिवकुमार पाण्डेय और डाक्टर विक्रान्त गुप्ता द्वारा सम्भावित लक्षणों के आधार पर आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए जागरूकता ही बचाव के तहत लोगों को लक्षणों के आधार पर सजग रहने की सलाह दी। अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव ने बताया कि शुरूआती दौर में कैंसर की पहचान और उसका उपचार सम्भव है, विलम्ब की दशा में यह असाध्य रोगों की श्रेणी में आ जाता है। ऐसे में बगैर संकोच के चिकित्सक से परामर्श कर इस पर नियन्त्रण पाया जा सकता है। इस दौरान फार्मासिस्ट गंगा सागर चौरसिया, गिरजादेवी, घनश्याम, राकेश मिश्रा, रितेश राय, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।