- मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी फ़ीडरो को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगा निजात
जौनपुर धारा, सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी फ़ीडरो को लो वोल्टेज की समस्या से अब निजात मिलेगा। गुरुवार शाम तक चालू होगी। उकनी (ट्रांसमिशन)सबस्टेशन का कैपेसिटर बैंक, सुबह सात बजे से ही ट्रांसमिशन विभाग के इंजीनियर कैपेसिटर बैंक के फॉल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं, लो वोल्टेज की समस्या को दूर रखने के लिए मुंगराबादशाहपुर के उकनी गांव में स्थापित 132/33 मुंगराबादशाहपुर केवी विद्युत उपकेन्द्र के स्विच यार्ड पर स्थापित उपकरण कपैसिटर बैंक्स को आज शाम तक पुनः चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए ट्रांसमिशन विभाग के तकनीशियन सुबह सात बजे से ही कार्य रहे हैं, यह जानकारी अवर अभियंता मनोहर ने दी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र का कैपेसिटर बैंक खराब था। स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं था अब स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हो गया। आज सुबह सात से ही तकनीशियन स्पेयर पार्ट्स लगा रहे और अन्य फॉल्ट को ठीक रहे आज शाम तक कपैसिटर बैंक वर्क करने लगेगा। जिससे 33/11 केवी मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, करटोरा, तरहठी, उपकेन्द्रों का वोल्टेज बढ़ जाएगा। इससे लो वोल्टेज की समस्या राहत मिल सकेंगी। मुंगराबादशाहपुर 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष पटेल ने बताया कि स्विच यार्ड में कई वर्ष पूर्व कैपेसिटर बैंक लगाए गए थे, लेकिन ज्यादातर समय खराब ही रहा है। जिससे इसका समुचित लाभ मिला नहीं। कंपनी के तकनीशियनों ने कल दोपहर में चालू कर है जिससे आउटगोइंग फीडरों का वोल्टेज पहले से बढ़ गया है। लेकिन ट्रांसमिशन का कैपेसिटर बैंक खराब होने मेन सप्लाई का वोल्टेज पहले से लो वोल्टेज मिलता है। इसलिए इसका समुचित लाभ मिल पा रहा है। आज शाम ट्रांसमिशन का कैपेसिटर बैंक चालू होने से उपकेंद्र पर बढ़ा हुआ वोल्टेज मिलेगा। जिससे उपकेंद्र के फीडरों का वोल्टेज और बढ़ जाएगा। जिससे लोकल फाल्टों की संख्या में कमी आएगी और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की विश्वनीयता बढेंगी। भीषण गर्मी में अर्थिंग सूख चुके है इस वजह से कही पर लो वोल्टेज की समस्या ज्यादा है, बारिश होने उन क्षेत्रों में अपने आप ही वोल्टेज बढ़ जायेगा। मुंगराबादशाहपुर में लगातार बिजली की मांग बढ़ने से लोड भी बढ़ रहा है। हालांकि मांग के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ नये ट्रांसफार्मर भी लगे लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। वोल्टेज के कम और ज्यादा होने पर फ्लक्चुएशन होने लगता है। चूंकि, लोगों ने अपने घरों में एसी, कूलर, प्रिâज समेत तमाम उपकरण लगा रखे हैं। ऐसे में उनको बचाने के लिए स्टेबलाइजर लगाना पड़ता है। उपखंड अधिकारी मुंगरा आलोक उपाध्याय व अधिशासी अभियंता मछलीशहर रामानन्द मिश्रा ने बताया कि कपैसिटर बैंक लो वोल्टेज की समस्या को दूर करता है। इसके चालू होने से उपकेन्द्र पर फीडरों के एचटी वोल्टेज का स्तर बना रहेगा।


