Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायन्स क्लब का होली मिलन समारोह आयोजित

लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह आयोजित

जौनपुर। लायन्स क्लब ने केशवपुर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजित संगीत संध्या में $गज़ल, भजन, गीत-कविता और लोकगीतों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने मंच से उतरकर दर्शकों के बीच होली गीत गाए, जिस पर लोग झूमते नजर आए। संस्थाध्यक्ष सीए राजेशराज गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में अतिथियों का अंगवस्त्र व गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया और फूलों की होली खेली गई। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, डॉ.क्षितिज शर्मा और डॉ.एन.के.सिन्हा सहित कई लोगों ने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिव योगेश साहू ने किया। समारोह में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।