― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। अंबेडकर तिराहे स्थित अंबेडकर पार्क में बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने और कीचड़ फेंकने की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया और राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बाबासाहब का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है और इस घटना से लोगों में काफी रोष है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने, नई प्रतिमा स्थापित करने तथा जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...