जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजा साहब पोखरा के पास पचहटियां से नलिन राय उर्फ बिक्की पुत्र नरसिंह निवासी भुलनडीह थाना बरदह जनपद आजमगढ को 1100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि.रोहित मिश्रा चौकी प्रभारी चौकियां धाम, हे.का.सुजीत सिंह, का.नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लाइन बाजार पुलिस ने गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

Previous article
Next article

