Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्कार्पियो व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत

स्कार्पियो व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा गांव के समीप बुधवार की सुबह स्कार्पियो व बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर जोरदार होने के चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी थाना क्षेत्र के लल्लेपुर गांव निवासी पिंटू सोनकर 30 वर्ष अपने किसी काम से जौनपुर की तरफ बाइक से जा रहा था। जब वह चंबलतारा गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से अनियंत्रित स्कारपियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंटू सोनकर बाइक समेत सड़क के बीचो-बीच गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पिंटू ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को मौके से बरामद कर लिया वहीं मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।