Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलड़की से वीडियो काल पर बात करना पड़ा भारी

लड़की से वीडियो काल पर बात करना पड़ा भारी

  • हुआ दो लाख की ठगी का शिकार, पुलिस में दी तहरीर

जौनपुर धारा, बरसठी। थाना क्षेत्र के बारीगाव डीह गांव के एक व्यक्ति को लड़की से वीडियो काल पर बात करना भारी पड़ गया। अश्लील वीडियो बनाकर कर ठग ने उससे दो लाख दस हजार रुपये ले लिया। भुक्तभेगी ने शनिवार को थाने पर शिकायत कर तहरीर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव के अमित कुमार शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 13 जुलाई को एक लड़की ने हमसे बात किया और हमारा अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद दिल्ली से क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर सौरभ नामक व्यक्ति ने गिरफ्तार करने की बात कहकर हमसे चार बार मे दो लाख दस हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिया और भी पैसे की मांग कर रहा है। न देने पर गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस से शिकायत कर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है।