― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब का 59वां शपथग्रहण समारोह संपन्न

रोटरी क्लब का 59वां शपथग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बदलापुर पड़ाव स्थित एक पैलेस में हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित संस्थाध्यक्ष रोटेरियन सूजीत अग्रहरि को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के.के.श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.राम सूरत मौर्य की उपस्थिति हुई। इस अवसर पर नवीन सदस्यों का शपथ संस्था अध्यक्ष द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पदारोहण अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, मुख्य संरक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान सचिव सूजीत अग्रहरि द्वारा रोटरी क्लब के वर्ष 2022-23 में किए गए सेवा कार्य के लेखा-जोखा पटल के समक्ष प्रस्तुत किया तथा निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में वर्ष भर के अपने कार्यों के अनुभव को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन के.के.मिश्र ने समस्त रोटरी पदाधिकारियों को शुभ आशीष प्रेषित करते हुए रोटरी क्लब के 59वर्ष के इतिहास के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य ने बताया कि रोटरी एकमात्र ऐसी संस्था है जिस पर मानव सेवा के कार्यों के लिए भरोसा किया जा सकता है तथा विगत कई वर्षों में रोटरी को आम जनमानस हेतु बेहतर सेवा भावना से लगे रहकर कार्य करते हुए देखा गया है। इस अवसर पर संजय जायसवाल, श्याम वर्मा, जैनुल आबदीन, नवीन सिंह, डाक्टर बृजेश कनौजिया, राजीव कुमार साहू, डॉ.अजय पांडेय, कपिल एलगुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, घनश्याम साहू सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...