Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले में 83 का हुआ चयन

रोजगार मेले में 83 का हुआ चयन

जौनपुर धारा,जौनपुर। खुटहन ब्लॉक में बुधवार को विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 217 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में लगभग 83 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि वीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने अपने विचार से कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खण्ड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक/रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड विकाश स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। खुटहन ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों ने साक्षात्कार करके लगभग 83 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबन्धक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 29फरवरी 2024 दिन गुरुवार को विकास खण्ड खुटहन परिसर में आयोजित होगा।