Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुर70प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यालय में हो खेलकूद का आयोजन 

70प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यालय में हो खेलकूद का आयोजन 

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में मिशन प्रेरणा फेज-2, निपुण भारत, मध्यान्ह भोजन योजना, कायाकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय सदस्य टास्क फोर्स सदस्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालनार्थ बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। तत्क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि विगत बैठक में दिये गये समस्त निर्देशों का अनुपालन कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 70प्रतिशत से अधिक है, उन विद्यालयों में खेल-कूद का आयोजन प्रतिदिन किया जाय। जिसमें भिन्न-भिन्न दिनों में यथा-खेल-कूद, डांसिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कोई छात्र अध्यापक के रूप में शिक्षण कार्य कराये आदि कार्यक्रम कराये जाय व आगामी समीक्षा बैठक में यह अवगत कराये कि खेल-कूद का कालांश बढ़ाये जाने पर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति में पहले की अपेक्षा वर्तमान में क्या वृद्वि हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत निपुण विद्यालयों में न्यूनतम प्रगति वाले 10 विकासखण्ड की सूची प्रस्तुत की जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विकासखण्ड में न्यूनतम प्रगति वाले 10विद्यालय जिनको गोद लिया गया है, उन विद्यालयों की प्रगति के सम्बन्ध में सूची प्रस्तुत की जाय, जिसमें छात्रों का अधिगम स्तर न्यून, छात्र उपस्थिति कम एवं अध्यापक उपस्थिति का प्रतिशत क्या है, के संदर्भ में आगामी समीक्षा बैठक में कार्यवाही प्रस्तुत की जाय। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीई के अन्तर्गत अपने-अपने विकासखण्ड से 100 छात्रों का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में समिति के सदस्यगण, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान/एम0डी0एम0, एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।