Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपर्यटन सूचना अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया निर्देश

पर्यटन सूचना अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। उपनिदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल के निर्देश के क्रम में पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा शाहीपुल के पास स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली जी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर एवं शिव जी मंदिर, शास्त्री पुल के पास स्थित शिव जी मंदिर एवं हनुमान मंदिर, ग्राम रामराय पट्टी परगना-हवेली, तहसील सदर स्थित चौरा माता मंदिर, गोमती नदी के किनारे हनुमान घाट के पास अवशेष घाट का निर्माण कार्य/जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त कार्य कार्यदायी यू.पी.प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि.वाराणसी द्वारा किये जाने हेतु नामित्ा किया गया है। जिसमें शाही पुल के पास स्थित मंदिरों पर लगभग 87प्रतिशत कार्य, शास्त्री पुल के पास स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर 90प्रतिशत कार्य, ग्राम रामराय पट्टी परगना-हवेली, तहसील सदर स्थित चौरा माता मंदिर पर 36प्रतिशत कार्य, गोमती नदी के किनारे हनुमान घाट के पास अवशेष घाट पर 02 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी ने मौके कार्यदायी संस्था के जे.ई.ऋषभ पाण्डेय को निर्देशित किया कि शास्त्री पुल स्थित घाट पर इन्ट्री प्वाइन्ट पर किसी भी प्रकार की गाड़ी अन्दर न जाने के लिए बैरियर लगाये जाने का निर्देश दिया जिससे घाट संरक्षित रहे और किसी प्रकार का क्षति न पहुचें। पर्यटन सूचना अधिकारी द्वारा शास्त्री पुल स्थित घाट के मंदिर पर चल रहे रेनुवेट कार्य की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि समस्त स्थानों के कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।