― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररूस की मकारिया यूनिवर्सिटी ने अरविंद सिंह को दी मानद उपाधि

रूस की मकारिया यूनिवर्सिटी ने अरविंद सिंह को दी मानद उपाधि

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों इस कहावत को चरितार्थ करते हुए अरविन्द सिंह निदेशक माउंट लिटेरा जी स्कूल, प्रबंधक सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय, निदेशक जेकेयसयस इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को उनको शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया  हैबिटेट सेंटर में 8 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में रूस की मकारिया यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। अरविन्द सिंह ग्राम पिलखिनी, गौराबादशाहपुर के मूल निवासी हैं। प्रारम्भिक शिक्षा गृह जनपद जौनपुर में किया एवं  मुम्बई यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के उपरान्त अमेरिका में प्राप्त नौकरी करने के सुअवसर को ठुकराकर नौकरी न करने का निर्णय लिया और अपने जनपदवासियों के लिए कुछ  करने का सपना लिए गृह जनपद लौट आये। अपने जनपद के लिए कुछ करने के सपने को साकार करने के लिए प्रबल इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए जन कल्याण सेवा समिति इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नॉलजी की स्थापना की एवं हजारों बेरोजगार युवक/युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार देने और स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया और जनपद में सुधाकर सिंह महाविद्यालय की स्थापन की जहां से तमाम युवक/युवतियां ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड, बीटीसी कर लाभान्वित हो रहे हैं।

Share Now...