Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनरिलीज से पहले हुए 11 करोड़ में बने भव्य सेट के दर्शन

रिलीज से पहले हुए 11 करोड़ में बने भव्य सेट के दर्शन

  • ‘बाहुबली’ को टक्कर देगी रणबीर कपूर की फिल्म

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म में एक बाद के एक स्टार्स की एंट्री हो रही है। अभी हाल ही में फिल्म के कई किरदारों को मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, सनी देओल और बॉबी देओल समेत कई स्टार्स का नाम जु़ड़ चुका है। इन सब के बाद अब डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म का धांसू सेट देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ एक बार फिर सर्खियों में आ गई है। इस बार किसी स्टार की एंट्री को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर चर्चा में है। जिसे रणबीर कपूर के फैन पेज से शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स में इस वीडियो को डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के सेट का बताया जा रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में फिल्म का सेट दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। सेट से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर गर्दा उड़ा रहा है।