Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की दमदार वापसी कराएगी 'बेबी जॉन'

बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की दमदार वापसी कराएगी ‘बेबी जॉन’

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की अपकमिंग मूवी ‘बेबी जॉन’ जल्दी ही सिनेमाघरों में धमाका करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को जवान फेम निर्देशक एटली कुमार के प्रोडक्शन बैनर तले बनाया जा रहा है। जाहिर है मूवी से दर्शकों की उम्मीदें कहीं ज्यादा है। फिल्म के निर्देशक कलीस हैं। जो वरुण धवन की इस अपकमिंग मूवी को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कयास हैं कि ये थलापति विजय स्टारर मूवी ‘थेरी’ की हिंदी रीमेक हैं। मगर फिल्ममेकर्स के मुताबिक ये मूवी ‘थेरी’ का इंप्रूव्ड वर्जन होगी। जिसे निर्देशक कलीस ने अपने स्टाइल में बनाया है। अब क्योंकि इस फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। ऐसे में हमने ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जयसवाल से इस फिल्म को लेकर खास बात की। खास बातचीत में रोहित जायसवाल ने बताया कि ये वरुण धवन के करियर की एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा मूवी होगी। साथ ही ये फिल्म एक्टर वरुण धवन का धांसू कमबैक करवाने वाली है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में चल रहे बज को देखते हुए रोहित जायसवाल ने कहा, ‘सबसे पहली बात ये है कि वरुण धवन का अपना एक अलग लॉयल फैन बेस है। खासकर फीमेल फैंस। हम ये नहीं कह सकते कि वरुण धवन मार्केट से बाहर हो चुके हैं। लेकिन हां हम ये तथ्य भी नजरअंदाज नहीं कर सकते कि कोविड की वजह से मूवी रिलीज लिमिटेड हो चुकी है। लेकिन बेबी जॉन के साथ वरुण धवन धांसू कमबैक करने वाले हैं। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। ये बातें उस पर आधारित है। जैसा अभी तक मुझे इस फिल्म को लेकर पता चला है कि ये मूवी वाकई अच्छी है। रोहित जायसवाल ने आगे कहा, ‘इस फिल्म के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि मूवी के साथ एटली कुमार का नाम जुड़ा है। जो दर्शकों को थियेटर तक खींचने में कामयाब होगा।’ रोहित जायसवाल ने कहा, ‘वरुण एक मास स्टार हैं।