Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररिटायर्ड कानूनगो का एटीएम कार्ड ले भागा उचक्का

रिटायर्ड कानूनगो का एटीएम कार्ड ले भागा उचक्का

  • खाते से निकाला 20 हजार रुपए, कानूनगो ने पुलिस से की शिकायत

जौनपुर धारा, केराकत। एटीएम से पैसा निकालने गए रिटायर्ड कानूनगो का एटीएम कार्ड सोमवार को एक उचक्का लेकर भाग गया और बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिया। पीड़ित ने कोतवाली थाना पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी रिटायर्ड कानूनगो हरिहर सिंह सोमवार को यूबीआई के एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए थे। उनके अनुसार वहां दो युवक पहले से खड़े थे। दोनों ने बातों में उलझा कर उनका एटीएम कार्ड छीन लिया और लेकर भाग गए। पीड़ित हरिहर सिंह के अनुसार लगभग साढ़े 12 बजे उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकल जाने का उनके मोबाइल पर मैसेज आया। तब उन्हें ठगे जाने का पता चला। पीड़ित ने यूनियन बैंक के मैनेजर को सूचना देने के साथ ही कोतवाली थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share Now...