Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में सीएचसी स्टाफ नर्स की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में सीएचसी स्टाफ नर्स की मौत

जौनपुर धारा, चंदवक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में संविदा पर तैनात एक स्टाफ नर्स की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि मौत हार्टअटैक से हुई प्रतीत हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी फतेह बहादुर चौहान की पुत्री पूनम चौहान (28) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में जनवरी 2020 से संविदा पर स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी। वह निजी मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। उसके साथ एक अन्य महिला कर्मी भी रहती थी। रात लगभग 9.30 बजे उसे पेट में गैस की समस्या के साथ ही दर्द महसूस हुआ। साथी सहकर्मी की मदद से दवा व इंजेक्शन लिया। आराम हुआ तो वह नहाने गयी। इसके बाद बेचैनी के साथ हालत बिगड़ी तो सहकर्मी सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि मौत हार्टअटैक से हुई प्रतीत हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।