Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़े गए कृष्णा

राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़े गए कृष्णा

जौनपुर धारा, जौनपुर। 6माह पहले वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संगम कला ग्रुप दिल्ली द्वारा 40वां राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता ‘सुरतरंग’ का वाराणसी और गोरखपुर चैप्टर का क्षेत्रीय फीनाले कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कृष्णा पटेल को नयी दिल्ली में आल इंडिया ग्रैंड फीनाले कार्यक्रम में ‘बेस्ट चैप्टर’ के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। जो की कमानी ऑडिटोरियम मंडी हाउस में आयोजित किया गया। इसअवसर पर देश की जानी-मानी हस्ती पद्मश्री सम्मानित गज़ल गायिका पीनाज़ मसानी ने कृष्णा पटेल को अवार्ड देके सम्मानित किया। कृष्णा पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना हमारे लिये गौरव क्षण है। सामाजिक कार्यों के अलावा कृष्णा पटेल बतौर संगीतकार, गीतकार और एक अच्छे गायक कलाकार के तौर पर देश में अपना नाम रोशन कर रहे है। उनके कई हिन्दी एल्बम यूट्यूब पर आ चुके है।