― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर किया गया बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर किया गया बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। 09 दिसम्बर 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व न्यायालयों के अधिकतम वादों एवं बैंक वसूली व अन्य प्रकार के वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु राजेश कुमार राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, नोडल अधिकारी लोक अदालत, की अध्यक्षता एवं शिल्पी चौहान सिविल जज सी.डि./प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में 24 नवम्बर को तहसीलदारों एवं बैंक प्रबन्धकों के साथ बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नोडल अधिकारी लोक अदालत राजेश कुमार राय द्वारा बताया गया कि आगामी 09 दिसम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वाद, वैवाहिक प्री-लिटिगेशन वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद एवं सेवानिवृत्ति परिलाभो से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जाना है। शिल्पी चौहान प्रभारी सचिव ने बताया कि राजस्व न्यायालयों एवं बैंक वसूली व अन्य प्रकार के अधिकतम मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस इत्यादि प्रेषित कर अधिकतम वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार शाहगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं बैंक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share Now...