- यातायात जागरूक कार्यक्रम के तहत 314 वाहनों का हुआ चालान
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने यातायात माह जागरुकता अभियान के दौरान विद्यालय राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज हुँसेपुर कबूलपुर, जौनपुर में जागरुकता कार्यक्रम किया। शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 314 वाहनों का चालान किया गया। डीएम व एसपी सहित क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी थानाध्यक्ष जलालापुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा ‘यातायात माह नवम्बर 2023’ के दौरान राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज में जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उनको अपने पास-पढ़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी, तथा बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, साथ ही साथ शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों के मालीकों को ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। यातायात नियमों के उलंघन करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई में 314 वाहनों का चालान किया गया।



