जौनपुर धारा,मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पूरे नगर में रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। तहसील परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मतदान के प्रति रुझान का काम होना चिंता का विषय है। खासतौर से युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वष& राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सरकार द्वारा किया जाता है। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बैनर और हाथों में तख्तियां लेकर निकले और पूरे नगर का भ्रमण करके लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर रैली में शामिल प्रमुख लोगों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, महेंद्र कुमार, लेखपाल परमानंद मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में वकील व्यापारी और समाजसेवी भी शामिल हुए।
― Advertisement ―
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई रैली

Previous article
Next article


