Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरज्योति श्रीवास्तव जेसीआई चेतना की अध्यक्ष पद का ली शपथ

ज्योति श्रीवास्तव जेसीआई चेतना की अध्यक्ष पद का ली शपथ

  • जेसीआई जौनपुर चेतना का 10वाँ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई का दसवां शपथ ग्रहण समारोह नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में संपन्न हुआ। जिसमें 10वें अध्यक्ष के रूप में ज्योति श्रीवास्तव को 2024की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि ने शपथ दिलाई तत्पश्चात अध्यक्ष 2025 ज्योति श्रीवास्तव ने सचिव पद के लिए मधुलिका अस्थाना एवं कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता के साथ सभी पदाधिकारीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई,कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता अनिल सिंह ने सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामना दिया तथा मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी ने ज्योति यादव, सुधा श्रीवास्तव, पुष्पा, अंजू सिंह, अंजना सिंह, रेनू आर्य, अनुराधा श्रीवास्तव, श्रेया अग्रहरि को नए सदस्यों के रूप में शपथ दिलाया, 2025 की पदाधिकारी अनीता सेठ, संगीता सेठ, इंद्रा जायसवाल, अंजू पाठक, रजनी साहू, श्रद्धा गुप्ता, अंजू जायसवाल, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, शिल्पी जायसवाल, ममता कश्यप, मीना गुप्ता, ज्योति शाह, ममता गुप्ता आदि चेतना मेंबर कार्यक्रम में मौजूद रही।शपथ ग्रहण कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ, मंच पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी,निवर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक आकांक्षा द्विवेदी एवं रोशनी केसरवानी उपस्थित रही। 2024 की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल के सभी संयोजक को अवार्ड और सभी पूर्व अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नव नियुक्त अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने अपने स्वीकृति उद्बोधन में कहा कि संस्था के सभी सदस्यों का सहयोग लेते हुए जेसीआई चेतना संस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का अपना संपूर्ण प्रयास करूंगी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप एवं अभिलाषा श्रीवास्तव पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जेडजीबी मेंबर गौरव सेठ, नीरज श्रीवास्तव, विनायक गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, डॉ.मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रदीप सेठ, प्रमोद सैनी, डॉ.विकास रस्तोगी लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत श्रीवास्तव, शशांक सिंह, सुरेश चंद गुप्ता, संतोष अग्रहरि, अजय गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव प्रीति श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्हि भेंट किया गया।